एक चालक को धारा 170 बीएनएस के तहत कार्यवाही कर भेजा गया जेल।
किरंदुल — जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में सड़क सुरक्षा को मजबूती देने एवं यातायात नियमों के कड़ाई से पालन हेतु पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. बर्मन एवं एसडीओपी कमलजीत पाटले के मार्गदर्शन में लगातार सघन अभियान चलाए जा रहे हैं। इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी गौरव पाटले एवं थाना प्रभारी संजय यादव द्वारा अपनी टीम के साथ संयुक्त रूप से किरंदुल बस स्टैंड के पास चेकिंग अभियान के दौरान बसों में फायर एक्सटिंग्यूसर, फर्स्ट एड बॉक्स, की स्थिति को चेक़ किया गया, पिकअप वाहनों में सवारी ले जाने वाले वाहनों एवं खतरनाक ढंग से चलाते पाये जाने वाले वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत् कुल 17 प्रकरण में 66000/ की चालानी कार्यवाही की गई ।
एक वाहन चालक रमन चलान पिता स्व. रथि चलान उम्र-27 वर्ष, स्थाई पता-खपरमाल थाना कोकसरा जिला कालाहांडी (उड़ीसा) के विरुद्ध 170 बी.एन.एस.एस. के तहत् कार्यवाही करते हुए दिनांक 19.02.2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
*अपील*- सभी नागरिकों से अपील की यातायात नियमों का पालन चलानी कार्यवाही से बचने के लिये नहीं बल्कि अपनी एवं लोगों की सुरक्षा के लिये करें।
