बारूला स्कूल में न्योता भोज का आयोजन

फिंगेश्वर :-शासकीय प्राथमिक शाला बारूला में न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया.संस्कृत के सुभाषित वाक्यों में शुभस्य शीघ्रम की बात कही जाती है अर्थात शुभ कार्य में शीघ्रता की जानी चाहिए. एक ऐसे ही शुभ कार्य के पहल करते हुए संतोष साहू वरिष्ठ नागरिक अपने सुपुत्र एवं सुपुत्री गुलशन साहू एवं दुर्गेश्वरी साहू के विवाह के उपलक्ष्य में शासकीय प्राथमिक शाला बारूला में न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया.इस अवसर पर न्योता भोज के तहत बच्चों को दाल,चावल,सब्जी के अलावा खीर,पूड़ी,मिक्चर परोसा गया.भोजन करते समय बच्चों के चेहरे पर खुशियाँ झलक रही थी. इस मौके पर संकुल प्राचार्य रामनारायण मिश्रा ने विवाहित जोड़े को बधाई देते हुए कहा प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत स्कूलों में खास मौकों पर दानदाता पौष्टिक आहार का दान कर सकते हैं, ताकि बच्चों को और ज्यादा पोषण-आहार मिल सके। उन्होंने आगे बताया कि जो व्यक्ति विद्यार्थियों को भोजन कराना चाहते हैं, उन्हें इसकी जानकारी पूर्व में ही देनी होगी। न्योता भोज के तहत व्यक्ति या संस्था विभिन्न त्योहारों या अवसरों जैसे वर्षगांठ,जन्मदिन,विवाह और राष्ट्रीय पर्व आदि पर छात्रों को भोजन करा सकेंगे.पूरन लाल साहू व्याख्याता ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई एक पहल है.जिसका उद्देश्य स्कूलों में मध्यान्ह भोजन के अलावा बच्चों को पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन कराना है जो बच्चों में समानता और अपनेपन की भावना को बढ़ावा देता है. ऐसे मौके पर सामुदायिक सहभागिता का विकास होता है. सुखदेव राम साहू सरपंच ने न्योता भोज कार्यक्रम के आयोजन के लिए बधाई दी.इस अवसर पर रामनारायण मिश्रा संकुल प्राचार्य, पूरन लाल साहू व्याख्याता,सुखदेव राम साहू सरपंच, प्रधानपाठक लता ध्रुव,शिक्षक मोती ध्रुव,हीरामन साहू,कमलकांत सेन,अशोक साहू,दर्शन साहू,जीतेन्द्र साहू,संतोष साहू, गुलशन साहू सुखराम साहू,तेजबाई,दुलारी बाई,पूर्णिमा साहू,दुर्गेश्वरी साहू,कमल साहू,केसर साहू,राधिका साहू व छात्र छात्राएं उपस्थित थे.