पखांजूर से बिप्लब कुण्डू–3.5.21

पखांजूर– आज दिनांक 3/5 /2021 को छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन कोयलीबेड़ा के पदाधिकारी गण अनुविभागीय अधिकारी पखांजूर(रा) से मिलकर श्रीमान कलेक्टर महोदय कांकेर के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किए ज्ञापन में बताया गया की विकासखंड कोयलीबेड़ा के बहुत सारे शिक्षक कोविड-19 महामारी नियंत्रण में ड्यूटी कर रहे हैं परंतु ड्यूटी के दौरान सुरक्षा के मानदंड के अनुसार किसी प्रकार की संसाधन तथा मेडिकल सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है ।प्रदेश में बहुत से शिक्षक साथी ड्यूटी के दौरान संक्रमित हो चुके हैं और बहुत से शिक्षक अपनी जान भी गांव आ चुके हैं इस कारण कोविड-19 कि ड्यूटी पर लगे शिक्षक भयभीत है।

एसोसिएशन के जिला सचिव श्री संतोष जायसवाल ब्लॉक अध्यक्ष श्री भोला प्रसाद ठाकुर इस हेतु श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी महोदय से इस हेतु चर्चा भी किए और कलेक्टर महोदय- कांकेर से मांग की है की कोविड-19 ड्यूटी में संलग्न 45 वर्ष से कम उम्र के शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को कोरोना वारियर के रूप में टीकाकरण करवाने की समुचित कार्यवाही करने की कृपा करें एवं उन्हें कॉविड ड्यूटी के आवश्यक साधन और मेडिकल सुविधाएं प्रदान करें।
आज इस प्रतिनिधिमंडल में कोविड-19 के समस्त गाइडलाइंसओं का पालन करते हुए जिला सचिव श्री संतोष जायसवाल ब्लॉक अध्यक्ष भोलाप्रसाद ठाकुर,
प्रकाश चौधरी, भुवन वर्मा, दिनेश नाग, परमानंद मण्डावी, शिवसागर द्विवेदी, कृष्णेन्दू आइच, सूरज रॉय शामिल थे।
कृष्णेन्दु आईच
मीडिया प्रभारी,
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन -कोयलीबेड़ा, कांकेर।
