
संभाग प्रमुख
मोहम्मद इकरार अहमद
अंबिकापुर/बैकुंठपुर – संभाग बुलेटिन में एक दिन पूर्व ख़बर गंगा सप्ताहिक समाचार पत्र के माध्यम से, पूरे संभाग में धड़ल्ले से हो रहे अवैध खनन व ईंट भट्टों के विरुद्ध अभियान जारी कर अवैध कारोबारियों के समक्ष प्रमुखता से समाचार छापा गया। जिसके बाद ख़बर गंगा में ख़बर छपते ही हरकत में आई कोरिया पुलिस ने अवैध कारोबार करने वाले लोगों के सामने चुनौती बन कर उभरी. जिससे अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है वहीं दूसरी ओर अवैध कोयले से भरी चालीस बोरी कोयला व पिकप वाहन को जप्त करने में कोरिया पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बता दें पुलिस की अप्रभावी करवाई के चलते ही अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। जप्त वाहन व कोयले की कीमत लाखों रुपए से अधिक बताई गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज रात्रि दिनांक को मुखबिर की सूचना मिली, कि सारा गद बदी की ओर से एक सफेद रंग के पिकप वाहन क्रमांक UP-64-AT-8836 में अवैध कोयला परिवहन किया जा रहा है, जिसके सूचना मिलते ही वरिष्ठ अफसरों को जानकारी से अवगत कराया गया।

वरिष्ठ अफसरों के मार्गदर्शन पर मौजूद रहे अफसरों ने तत्काल हमराह कोतवाली स्टाफ 280, 198, 562, तथा 290 के साथ दो गवाह को तलब कर साथ लेकर सालका बाजार के पास घेरा बंदी कर रेड करवाई किए, जो वाहन क्रमांक UP-64-AT-8836 को रोक कर तलाशी ली गई, जिसमें जुट बोरी में 40 बोरी कोयला अवैध भरा पाया गया, वाहन चालक से जप्त की गई कोयले की रसीद मांगा तो रसीद नहीं होना बताया गया। जिसे पिकप वाहन में भरे कोयले सहित चालक को गिरफ्तार आरोपी का कृत धारा 41(1-4)जा. फौ./379 भादवि की धारा के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज गया। जप्त वाहन व कोयले की कीमती साढ़े तीन लाख के करीब बताई गई। आगे की करवाई जारी है। इस तरह से अवैध कारोबारियों को नहीं बख्शा जाएगा।
कोतवाली पुलिस सब इंस्पेक्टर।
