*संवाददाता:- अनीश सोलंकी*
छुरा:- गरियाबंद जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण मरीजो के लिए आवश्यक स्वास्थ सुविधा का विस्तार गरियाबंद जिले के जिलाधीश के प्रयास से किया गया है। जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कलेक्टर श्री नीलेश क्षीरसागर प्रयास से जिले को 02 एम्बुलेंस और मिले है। साथ ही सांस लेने के दिक्कत से जूझ रहे मरीजो के लिए 90 आक्सीजन बेड की तैयार है। गरियाबंद के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एन आर नवरत्न ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासम के प्रयास से जिले को 02 नए एम्बुलेंस प्राप्त हुआ है जिससे अब मरीजो को भटकना नही पड़ेगा।इसी तरह आक्सीजन बेड की संख्या को भी विस्तारित किया गया है। अब डेडिकेटेड हॉस्पिटल लाइवलीहुड कालेज में 50 बिस्तर आक्सीजन युक्त हो गए है वही कोविड केयर सेंटर पॉलिटेक्निक में 30 बिस्तर को सेंट्रल लाइन ऑक्सीजन से जोड़ा गया है जिला चिकित्सालय की भी 10 बिस्तर को ऑक्सीजन युक्त बनाया गया है।
डॉ नवरत्न ने आगे बताया कि जिले में अब मरीजो को कोविड 19 से सम्बंधित सभी सुविधा उपलब्ध है उन्होंने बताया कि 05 आईसीयू बेड की भी सुविधा का विस्तार करने की बात कही।
