कलिंगा सोशल वेलफेयर संस्था ने हर्षोल्लास से मनाया 77 वां गणतंत्र दिवस

किरन्दुल — देश में 77 वां गणतंत्र दिवस उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया जा रहा हैं। दंतेवाड़ा जिले की लौहनगरी किरन्दुल स्थित एनजीओ कलिंगा सोशल वेलफेयर कार्यालय में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की 77 वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास एवम धूम धाम से मनाया गया।जहाँ सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एएम/एनएस सीएसआर प्रमुख डॉ तेजप्रकाश ने ध्वजारोहण किया।जिसके बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाया एवं एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।इस दौरान संस्था प्रमुख रवि दुर्गा,महासचिव किशोर जाल,संरक्षक दिनेश साहू,जानेन्द्र साहू व अन्य नागरिकगण मौजूद थे।