मीडिया में आई खबर के बाद पालिकाध्यक्ष का बड़ा बयान – सभी राजनैतिक पार्टियों के पार्षदों को लेकर नगर का विकास पहली प्राथमिकता – रूबी सिंह किरंदुल पालिकाध्यक्ष

( मीडिया में विपक्ष की खामोशी के प्रकाशन के बाद आया पालिकाध्यक्ष का बयान )

( कांग्रेसी पार्षदों और सीपीआई पार्षदों के वार्डो में निरंतर जारी विकास कार्य )

( चुनाव तक पार्टी के प्रत्याशी जीतने के बाद सिर्फ पालिका और वार्ड के पार्षद )

किरंदुल – किरंदुल नगर में पालिका प्रशासन के द्वारा आयोजित संकल्प सेवा अभियान में सिर्फ और सिर्फ भाजपाई पार्षदों की उपस्थिति ने किरंदुल पालिका क्षेत्र की राजनीति को गरमा दिया है । क्योंकि उपरोक्त कार्यक्रम में भाजपा पार्षदों के अलावा अन्य किसी भी पार्टी के पार्षदों की अनुपस्थिति ने नगर की राजनीति को फिर से एक बार उबाल में ले आया है । उल्लेखनीय हैं कि विगत दिनों नगर के कुछ समाचारों में यह खबर प्रमुखता से उठाई गई थी कि क्या पालिका परिषद में विपक्षी पार्षदों की भूमिका खत्म हो गई सी प्रतीत होती है । जिसके एवज में किरंदुल पालिकाध्यक्ष रूबी सिंह ने मीडिया को बतलाया कि चुनावी मैदान में सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशी अपनी अपनी पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ते हैं परंतु चुनाव जीतने के बाद और पार्षद की शपथ ग्रहण करने के बाद वो सिर्फ पालिका और अपने वार्ड पार्षद के रूप में ही जाने जाते हैं । पालिकाध्यक्ष ने कहा कि हमारी मानसिकता सभी दलों के पार्षदों को साथ लेकर सिर्फ नगर विकास की है । उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कांग्रेसी और सीपीआई के पार्षदों के वार्डो में हुए जनविकास के कार्य इसका जवलंत उदहारण हैं ।