किरन्दुल — दंतेवाड़ा जिले में ट्रक मालिकों की संस्था बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के किरंदुल स्थित कार्यालय में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर बैलाडिला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन संस्था में अध्यक्ष मनोज सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।तत्पश्चात राष्ट्रगान गाकर तिरंगा को सलामी दी गई एवं मिष्ठान वितरण किया गया।मौके पर बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज सिंह, सचिव आकाश गोयल,कोषाध्यक्ष मनीष नायक ,उपाध्यक्ष राहुल असरानी ,विजयंत गौतम ,सह सचिव वैभव साहा ,पिंकू सरकार ,अन्य पदाधिकारी एवम सदस्यगण उपस्थित थे।
