फिंगेश्वर :–महामहिम राज्यपाल रमेन डेका की पहल पर उनके गोद लिए ग्राम बिजली विकासखंड फिंगेश्वर जिला गरियाबंद में आज दिनांक 21 जनवरी को स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू. एस.नवरत्न ने बताया की राज्यपाल महोदय जी ने अपने गोद लिए ग्राम में स्वास्थ्य सुविधाओं और समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को निःशुल्क परामर्श दवाइयां और आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड की सुविधा प्रदान करना। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.स्नेहलता हुमने ने बताया की आज माननीय राज्यपाल महोदय जी के गोद ग्राम में स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला गरियाबंद के सौजन्य से आयोजित किया गया था, जिसमें हमारे स्वास्थ्य विभाग के जिला एवं ब्लॉक के अधिकारी /कर्मचारी उपस्थित थे ,जिले से हमारे विशेषज्ञ की टीम जिसमें ,हृदय रोग विशेषज्ञ, सर्जरी विशेषज्ञ डॉ हरीश चौहान ,स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चंचल बंजारे, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ अमन हुमने हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ गजेंद्र ध्रुव शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अंकुश वर्मा एमडी मेडिसिन डॉ राकेश भारती नेत्र सहायक अधिकारी वाणी आराधना साहू,दंत शल्य चिकित्सक डॉ अंकिता अग्रवाल डॉ चेतन नाग ने अपनी सेवाएं प्रदान की,शिविर में कुल 405 व्यक्तियों ने अपना स्वास्थ्य जांच कराया जिसमें स्त्रीरोग 35 नाक कान गला रोग 37 हड्डी रोग 25 सर्जरी 10 शिशु रोग 62 एमडी मेडिसिन 40 नेत्र रोग 32 दंत रोग 40 सामान्य जांच 124 लोगों के द्वारा कराया गया आयुष्मान कार्ड 33 वय वंदना कार्ड 3 लोगों का बनाया गया. शिविर में मुख्य रूप से ग्राम बिजली के सरपंच पदमा मोतीराम निषाद ,सभापति जनपद पंचायत फिंगेश्वर श्री नंदू यादव उपसरपंच तोषण पटेल सरपंच प्रतिनिधि मोतीराम निषाद प्राचार्य रामनारायण मिश्रा, प्रधानपाठक नंदकुमार यादव व्याख्याता पूरन लाल साहू, संकुल समन्वयक भुवन यदु, बी पी एम सौरभ विरमानी, बी ई टी ओ योगेश पराना,पर्यवेक्षक राधा सोनी,लेख राम वर्मा रमेश साहू सीएचओ पल्लवी सोनी, आरएचओ प्रीति तुमनिया,राजेन्द्र साहू सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी गण, मितानिन ग्राम बिजली के गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे.कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन बी ई टी ओ योगेश पराना के द्वारा किया गया ।शिविर के सफल संचालन हेतु बीएमओ डॉ . हुमने ने ग्राम के सरपंच एवं समस्त जनप्रतिनिधियों ,सीएमएचओ सर समस्त अधिकारी कर्मचारियों,मितानिनों समस्त ग्रामवासी व शिविर में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार प्रदर्शन कर धन्यवाद व्यक्त किया.
