किरंदुल — लोह नगरी किरंदुल में स्थित बौद्ध समाज विकास समिति के तत्वाधान में सखी महिला समिति के द्वारा नागार्जुन बुद्ध विहार गांधी नगर में भारतीय स्त्री आंदोलन की अगुआ ,भारत की पहली महिला अध्यापिका क्रांति ज्योति सावित्री बाई फुले की 195 वी जयंती समारोह का आयोजन किया गया । सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ,विशेष अतिथियों के द्वारा सावित्री बाई फुले के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित करते हुए माल्र्यापण किया गया तत्पश्चात नागार्जुन बुद्ध विहार के परिसर में वृहद पौधारोपण भी किया गया । उल्लेखनीय हैं कि सावित्री बाई फुले भारत की पहली महिला शिक्षिका और महान समाज सुधारक थी ।जिन्होंने अपने पति ज्योतिराव फुले के साथ मिलकर महिलाओं और दलितों की शिक्षा और अधिकारों के लिए अभूतपूर्व कार्य किया ।उन्होंने 1848 में पुणे में भारत का पहला बालिका विद्यालय खोला और आजीवन बाल विवाह ,सती प्रथा, जैसी कुरूतियों के खिलाफ संघर्ष किया ।शिक्षा को ससक्तिकरण का माध्यम बनाया और कविताओं के माध्यम से समाज को जगाया । उन्होंने कन्या शिशु हत्या के खिलाफ भी आवाज उठाई । सावित्री बाई फुले को मराठी की आदि कवयित्री के रूप में भी जाना जाता था । भारत की पहली महिला अध्यापिका की जयंती समारोह के दौरान एनएमडीसी किरंदुल परियोजना की प्रेरणा महिला समिति की महिलाओं ,किरंदुल नगर पालिका अध्यक्ष रूबी सिंह ,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल राजी मोल ,भाजपा नेत्री मीरा तिवारी ,किरंदुल नगर पालिका परिषद की पार्षद लीना सोनी ,पार्षद रूपा रानी एवं किरंदुल नगर की सामाजिक संस्थाओं की महिला प्रकोष्ठ की सदस्यों की उपस्थिति रही । इस दौरान बौद्ध समाज विकास समिति किरंदुल के बी आर डांगे ,किशोर राम टेके के साथ साथ सदस्य भी उपस्थित रहे ।
