आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
आरोपी छोटू गोंड उम्र 27 साल निवासी बाबाडेरा लछनपुर थाना जांजगीर जिला जांजगीर चांपा.
पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विजय कुमार पाण्डेय (IPS)* के निर्देशन में जिले में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है कि इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में थाना जांजगीर पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी के कब्जे से 09 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1800 रूपये बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में उपरोक्त कार्यवाही मे प्रधान आरक्षक प्रकाश राठौर, राकेश तिवारी, आरक्षक दिलीप सिंह एवं थाना स्टाफ जांजगीर का सराहनीय योगदान रहा।
