कोरोना काल में भी एनएमडीसी के कर्मवीरों ने किया था रिकॉर्ड तोड़ उत्पादन ।
किरंदुल – देश में लौह अयस्क उत्पादन और प्रेषण की अव्वल दर्जे की सार्वजनिक उपक्रम की नवरत्न कंपनी राष्ट्रीय खनिज विकास निगम यानी एनएमडीसी हमेशा से ही देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती आ रही है । एनएमडीसी ने फिलहाल वर्ष 2030 तक 100 मिलियन टन लौह अयस्क उत्पादन और प्रेषण का लक्ष्य रखा है । उल्लेखनीय हैं कि विगत वर्षों पहले देश में फैली वैश्विक महामारी कोरोना के कारण संपूर्ण विश्व की अर्थव्यवस्था जहाँ एक तरफ कमजोर होने के साथ साथ रुक सी गई थी ।उस कोरोना काल के समय भी एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के कर्मवीरों ने वैश्विक महामारी कोरोना की परवाह किए बिना रात दिन एक करते हुए लोह अयस्क उत्पादन और प्रेषण का रिकॉर्ड तोड़ उत्पादन करते हुए देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था । साथ ही वैश्विक महामारी कोरोना काल के समय देश की नवरत्न कंपनी एनएमडीसी ने कोरोना वायरस कोविड 19 के खिलाफ लड़ाई में मदद के लिए छत्तीसगढ़ सरकार को 200 करोड़ रुपए की अग्रिम रॉयल्टी का भी भुगतान किया था ।साथ ही देश में कोरोना को हराने के लिए एवं देश को कोरोना वायरस से लड़ने के लिए एनएमडीसी ने 150 करोड़ रुपए भी दिए थे जिसको प्रधानमंत्री केयर फण्ड में जमा किया गया था ।
