( छ०ग० राज्य एवं एनएमडीसी स्थापना दिवस के अवसर पर हुआ कार्यक्रम )
( छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा मंडल के तत्वाधान में हुआ कार्यक्रम )
किरंदुल — लोह नगरी किरंदुल में एनएमडीसी किरंदुल परियोजना की स्थापना के समय से संचालित छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा मंडल किरंदुल के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के अवसर और एनएमडीसी के स्थापना दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ी फिल्मों की नम्बर वन पार्श्व गायिका तथा सुप्रसिद्धलोक गीत एवं जसगीत की मशहूर गायिका अलका परगनिहा चंद्राकर की फुलवारी लोककला मंच रायपुर की रंगारंग प्रस्तुति का कार्यक्रम एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के के आर सी वन में हुआ । सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक के पी सिंह ,महाप्रबंधक खनन एस के कोचर ,किरंदुल पालिकाध्यक्ष रूबी सिंह ,पूर्व पालिकाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ,श्रमिक संघ इंटक के सचिव ए के सिंह ,मुख्य नगर पालिका अध्यक्ष शशि भूषण महापात्र ,बैलाडीला प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र सक्सेना ने छत्तीसगढ़ी महत्तरी के तेल चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।तत्पश्चात अतिथियों के द्वारा संघ के कलाकारों के साथ साथ गायिका अलका चंद्राकर के साथ आई टीम के कलाकारों का एवं छत्तीसगढ़ राज्य की मशहूर गायिका अलका परगनिहा चंद्राकर का भी अतिथियों के करकमलों से सम्मान किया गया । इस दौरान छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक क्रीड़ा मंडल के अध्यक्ष लोकनाथ चुरेन्द्र ,सचिव पी एल साहू ,बी एल तारम , पतिराम बघेल ,ओम साहू ,टीकम साहू सहित सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति रही । मंच संचालन बी एल तारमा ने किया ।छत्तीसगढ़ राज्य की मशहूर गायिका के मधुर स्वर गूजेंगे ।
