गरियाबंद से राष्ट्रीय जंबूरी हेतु स्काउट गाइड रवाना।

फिंगेश्वर :–भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त इंदरजीत सिंह खालसा एवं राज्य सचिव जितेंद्र साहू के निर्देशानुसार लखनऊ में होने वाली 19 वी राष्ट्रीय जंबूरी में सम्मिलित होने हेतु जिला गरियाबंद से जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर एवं जिला सचिव रोमन साहू के मार्गदर्शन में एवं डी ओ सी स्काउट आशीष कुमार एवं डी ओ सी गाइड सीमा साहू के नेतृत्व में जिला गरियाबंद का प्रतिनिधित्व करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसदाकला से कुमकुम,रूपाली , डोमेश्वरीय, कौदकेरा से कालेश्वर, ओमनारायण फुलकर्रा से ईश कुमार, हर्ष, पिपरछेड़ी से शेखर एवं प्रभारी गिरवर यादव के साथ राष्ट्रीय जंबूरी लखनऊ हेतु रवाना हुवे इस जंबूरी में पूरे देश से एवं अन्य देश से लगभग 32 हजार स्काउट गाइड सम्मिलित होंगे, इस अवसर पर पूर्व जिला मुख्य आयुक्त रामकुमार साहू, कन्या शाला राजिम अध्यक्ष देवकी साहू, आशीष शिंदे सेजेस राजिम प्राचार्य संजय इक्का उपस्थित रहें।उक्त जानकारी जिला मिडिया प्रभारी पूरन लाल साहू ने दी.