महासमुंद :- प्रदूषित धान को लेकर किसानों में आक्रोश होगा आंदोलन, बुधवार से छत्तीसगढ़ महतारी का गांव-गांव आरती, महाआराती में शामिल हुए राज्य आंदोलन कारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे, भारत माता छत्तीसगढ़ महतारी का हुआ जय जय कार का नारा गुंजा- सत्याग्रही किसान मोर्चा
*06 दिसम्बर को पुनः जुटेगे सत्याग्रही किसान*
महासमुंद विश्व धरोहर सिरपुर बचाने संकल्पित, अवैध करणी कृपा पावर प्रा.लि., अवैध नूतन इस्पात एवं पावर प्रा.लि.के समस्त अवैधानिक कार्यों के विरुद्ध साढ़े तीन साल से अधिक समय से आंदोलनरत राज्य आंदोलनकारी छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा सत्याग्रही किसानों की बैठक दिनांक 23 नवम्बर 2025 को श्रीराम जानकी मंदिर खैरझिटी में शाम 04 बजे सम्पन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे उपस्थित थे। अध्यक्षता प्रसिद्ध रामायणी कलाकार सत्याग्रह आंदोलनकारी किसान नेता नंदकुमार साहू ने किया। विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश किसान नेता छन्नुलाल साहू, सतमन साय उपस्थित थे। किसान सत्याग्रहियों के बैठक को सम्बोधित करते हुए राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे ने कहा मा.उच्च न्यायलय सहित समस्त संवैधानिक न्यायलय से किसानों को जीत प्राप्त हुई है। अवैध करणी कृपा पवार प्रायवेट लिमिटेड में प्रशासनिक ताला बंदी का सत्याग्रही किसान समर्थन करते हैं, प्रदूषण से किसानों के सढ़े धान को लेकर किसानों में आक्रोश है। दिल्ली के किसान आंदोलन के तर्ज अवैध कंपनी के अवैध गेट हाइवे में अवैध कारखाने में ताले बंदी को लेकर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित कर किसान बैठेंगे। डी.एम.महासमुंद सत्याग्रह आंदोलनकारी किसानों को दिए आश्वासन फेल होने पर होगी तिथि घोषित। डीएम महासमुंद के आदेश पर अवैध करणी कृपा उद्योग शासकीय भूमि, आदिवासी भूमि, काबिल कास्त भूमि, नेशनल हाइवे की भूमि, सिंचाई विभाग की भूमि, वन भूमि पर कब्ज़ा बोलडोजर चलाकर जल्द ही कब्ज़ा खाली होगा। बुधवार से छत्तीसगढ़ महतारी का गांव- गांव में होगा आरती। महा आरती में शामिल हुए राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे। भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी की जय जय कार का नारा गुंजा। बैठक में प्रमुख रूप से बृजबिहारी साहू, अशोक कश्यप, नाथूराम सिन्हा, हेमसागर पटेल, रुपसिंग निषाद, उदय चंद्राकर, लीलाधर पटेल,तोषण सिन्हा, दीनदयाल साहू, इंदल पटेल, प्रहलाद ध्रुव, धर्मेंद्र यादव, करण साहू, विसरु ध्रुव, घनश्याम पटेल, दयाराम ध्रुव, कन्हैया साहू, शत्रुघ्न बैरागी, नरेश धिवर, सुकलू सतनामी, देवनारायण साहू, गेंदराम जांगड़े, देवराज बंजारे, मोहन यादव, जनकु साहू, इन्दर मन साहू, श्रीमती राधाबाई सिन्हा, श्यामबाई ध्रुव, टूकेश्वरी ध्रुव, पुस्वाईया धिवर, खेमिन साहू, मोहनबाई जलक्षत्रि, धनेश्वरी यादव, उषा साहू, रुक्मणि यादव, बनवासा यादव, जमुना यदु, रजवंतिन यादव, रमशीला पटेल, निशा कौसर, ठगन सिन्हा, पूनई पटेल, जेठिया सतनामी, रामबाई ध्रुव, खेदिया सिन्हा, रमशीला साहू, दशोदा सतनामी सैकड़ो किसान, महिला किसान, छात्र उपस्थित थे।
