मनेंद्रगढ़ विधायक ने किया टीकाकरण केंद्रों का दौरा…

कोरिया एस के मिनोचा/ भूपेश बघेल की सरकार ने 18 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगाने की बात कही,वही केंद्र सरकार ने इजाजत दी मगर पूर्ण कार्य राज्य सरकार पर छोड़ दिया। राज्य सरकार के द्वारा जनसंख्या के अनुसार वैक्सिंग की डिमांड की थी। राज्य सरकार द्वारा 25 -25 लाख दोनों वैक्सीन की डिमांड की थी, जिस पर केंद्र सरकार के द्वारा मात्र डेढ़ लाख वैक्शीन छत्तीसगढ़ सरकार को दिया गया। राज्य सरकार के द्वारा 18 साल से ऊपर के प्रत्येक व्यक्ति को हर हाल में वैक्सीन लगाया जाएगा। वही जिनका दूसरा डोस लगाना है उन्हें भी हर हाल में वैक्शीन का दूहरा डोज लगाया जाएगा।

आज विपक्ष को गरीब अंत्योदय कार्ड धारियों को सर्वप्रथम वैक्सीन लगाए जाने से उनके पेट में दर्द हो रहा है, जिसकी कोई दवा नहीं है। भूपेश बघेल सरकार हर वर्ग के साथ है विधायक विनय के द्वारा मनेंद्रगढ़ वैक्सीनेशन सेंटर में गौरव मिश्रा को अपने हाथों से वैक्सीन का प्रथम डोज लगाया गया। साथ ही विधायक ने कहा कि समस्त जनता सोशल डिस्टेंस का पालन करें, सैनिटाइजर का प्रयोग करें, घरों से बाहर कम ही निकले, शासन द्वारा जो 18 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों को वैक्सीन लगवाया जा रहा है वैक्सीनेशन सेंटर जाकर वैक्सीन अवश्य लगवाएं। विधायक विनय के साथ नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी सांसद प्रतिनिधि राजकुमार जैन पार्षद अनिल प्रजापति उपस्थित थे,वही शासन की तरफ से तहसीलदार,प्रभारी बी एम ओ,आर.आई,एवं स्वास्थ्य विभाग के लोग कोविड गाईड लाईन का पालन करते हुए वैक्शीनेशन सेंटर मे उपस्थित थे।