
बचेली अमलेंदु चक्रवर्ती – देश में जारी वर्तमान कोबिड 19 की दूसरी लहर एवं वायरस के नये पेटेन्ट की वजह से सक्रमण की तीव्र रफ्तार के कारण प्रदेश के लगभग सभी अस्पताल पूर्ण रूप से मरीजों से भर चुके है। इन सभी घटनाओं को देखते हुए बचेली के सयुक्त खदान मजदूर संघ के सचिव टी जे शंकर राव ने स्वास्थ्य व्यवस्था को और सुचारू करने के लिए हैदराबाद में स्थिति एनएमडीसी प्रबंधन के मुख्य कार्यालय को पत्र लिखा। जिसमे उनके द्वारा बताया गया कि आक्सीजन सिलेंडर आक्सीजन प्लांट एवं दवाओं की कमी के कारण लोगों को अपने ईलाज कराने में गंभीर कठिनाईयो का सामना करना पड़ रहा है। जिससे यह प्रतीत होता है कि इस क्षेत्र के लोगो व कर्मचारियों को भी अमूमन इसी परिस्थिती का सामना भविष्य में करना पड़ सकता है। जिसका कारण इस क्षेत्र की भौगोलिक सूदूर स्थिती एवं क्षेत्र का पिछड़ापन है। आज भी यहा के लोगो को किसी भी उच्च स्तरीय चिकित्सा संस्थान में ईलाज हेतु न्यूनतम लगभग 100 से 400 किलोमीटर की यात्रा करने के पश्चात ही इन अस्पतालों में ईलाज हेतु पात्र होते है। यही नही अपितु स्कैनिंग विशेष रूप से सी.टी. स्कैन की व्यवस्था भी लगभग इतनी ही दूरी पर स्थित है।

देश में फैली कोरोना बीमारी के संक्रमण की रफ्तार एवं ईलाज की वर्तमान व्यवस्था के हालात को दृष्टी मे रखते हुये आज यह अत्यंत ही आवश्यक हो गया है कि यहा के वर्तमान चिकित्सा व्यवस्था का उन्नयन कर उसे कोविड 19 के पेटेन्ट एवं भविष्य में अवश्य संभाव्य कोविड 19 की तीसरी लहर के विरुद्ध तैयार करें ताकि इस क्षेत्र के कार्यरत कर्मचारी एवं आम जनता चिकित्सा के अभाव मे अकाल मृत्यु से बच सके। उपरोक्त परिस्थितियों को देखते हुए सयुक्त खदान मजदूर संघ ने प्रबंधन से मांग करते हुए । बैलाडीला क्षेत्र के लिये निम्न चिकित्सकीय सविधाओं की व्यवस्था शीधातिशीघ्र प्रदान की मांग की हैं। जिसमे बैलाडीला परियोजना क्षेत्र एवं दन्तेवाड़ा जिला अस्पताल हेतु सी.टी. स्कैन मशीन की तत्काल व्यवस्था ,उचित क्षमता के आक्सीजन प्लांट का शीघ्रातिशीघ निर्माण , परियोजना अस्पतालों में उचित मात्रा में वेंटिलेटर युक्त बिस्तर एवं प्रशिक्षित स्टाफ की व्यवस्था ,परियोजना के अस्पतालों में आक्सीजन कान्संट्रेटर मशीनों की उचित मात्रा में व्यवस्था व
बैलाडीला परियोजनाओं में वेनटीलेटर युक्त एम्बुलेन्सों की व्यवस्था की जाए । साथ ही सचिव शंकर राव ने बचेली के मंगल भवन में स्थित कोविड केयर सेंटर के स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर तारीफ की जसमे उनके द्वारा एनएमडीसी प्रबंधन ,अपोलो प्रबंधन व प्रशासनिक तंत्र के द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना की इन सबके दिन रात प्रयास के कारण पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था के मामले में बचेली के कोविड केयर सेंटर को सबसे बेहतर माना जा रहा है ।
