
संभाग प्रमुख
मोहम्मद इकरार अहमद।
सरगुजा/चिरमिरी – लॉक डाउन हो या अप, अवैध काला बाजारियो को इन सब से कोई लेना देना नहीं होता। वो तो बस पैसा, रुपए को ही अपना बाप, माई, भाई, दादा समझते हैं और दो नंबर का काम बखूबी निभाते हैं। जहां तीनों विधानसभा क्षेत्र पर कांग्रेस पार्टी का कब्जा है वहां अवैध कारोबार में जनप्रतिनिधियों की संलिप्त सक्रियता ने सभी जनप्रतिनिधियों की नींद उड़ा दी है, लोग परेशान हैं, सो अलग, राज्य के अर्थव्यवस्था की रीढ़ हड्डी कहा गया कोरिया अब तस्करों के चंगुल में फस कर बेकाबू हो रहाहै और ईश्वर से दुआ मांग कर रक्षा की गुहार कर रहा है। ऐसे में जनप्रतिनिधियों द्वारा हो रहे, अवैध ईट भट्ठे व अवैध रेत उत्खनन के अवैध कारोबार कई बड़े प्रश्न चिन्ह खड़े करते हैं लेकिन गली मोहहल्ले में मास्क और ढूंढ रहे है चिरिमिरी के चौकीदार, को कुछ और दिखाई नहीं पड़ता। जो अपने आप में ही स्पष्ट है कि अवैध कारोबारी गाढ़ी कमाई करते हुए सरकारी खजाने को खाली कर रहें हैं। कोरोना माहमारी के मद्देनजर जहां पूरा प्रदेश लॉकडाउन की मार झेल रहा है वहीं दूसरी तरफ मजदूरी कर के अपना पेट भरने वाले मजदूरों के सामने एक बड़ी समस्या खड़ी है, ऐसे में भी जनप्रतिनिधि अपने चिरमिरी वासियों के लिए नही सोच रहे बल्कि ऐसे परिस्थिति में भी उन्हें अपने जेब की चिंता है, जी हां आपको बता दें कि नगर पालिक निगम चिरिमिरी हो या खड़गवां जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधि सब अपने जेब की सोच रहे हैं और अवैध ईट भठ्ठे और अवैध रेत उत्खनन का कारोबार खूब जोरो पर कर रहे हैं जहां आम आदमी को गाड़ी से आवगमन के लिए तमाम परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं वही ट्रेक्टर बेधड़क आवागमन कर रही है,जब सभी निर्माण कार्यो पर रोक लगी है तब किसी ने भी इन ट्रेक्टरों के आवागमन पर कोई सवाल नही उठाया, क्या आप जानते हैं कि ऐसे में इन ट्रेक्टरों के आवागमन पर सवाल क्यों नही उठ रहे हैं?

तो आपको बता दें कि सवाल करने वाले चिरिमिरी के चौकीदार गली मोहल्ले में मास्क ढूंढने में व्यस्त हैं, जरूरतमन्दों की जरूरत को समझते हुए कोई दुकानदार अगर अपनी दुकान की शटर उठा कर किसी व्यक्ति को समान दे रहा हो और उस वक्त अगर किसी ने चौकीदार महोदय से शिकायत कर दी तो चौकीदार साहब बिना देर किए मौके पर पहुंच जाते हैं और दुकानदार पर अथदण्ड लगा देते हैं। इतना ही नही गली मोहल्ले में घूम कर मास्क ढूंढ रहे चिरिमिरी के चौकीदार को लगता है कि कोरोना का खतरा सिर्फ गली मोहल्लों में ही है, लेकिन जब हमारे प्रतिनिधि ने अवैध कारोबारियों पर कार्यवाही के बारे में जानना चाहा तो चिरिमिरी के चौकीदार ने खनिज विभाग पर मामले को टाल दिया।
अब सवाल यह उठता है कि चिरिमिरी के चौकीदार क्या सिर्फ दुकानों पर कार्यवाही करेंगे? गली मोहहल्ले में घूम कर मास्क ढूंढने का कार्य क्या चिरमीरी के चौकीदार का है? चिरिमिरी के चौकीदार ने पल्ला झाड़ते हुए अवैध कार्यो पर सीधे कार्यवाही न करते हुए मामले को खनिज विभाग पर तो टाल दिया है तो अब देखना यह होगा कि खनिज विभाग इन अवैध कारोबारियों पर कार्यवाही कब करता है।
