बलरामपुर अपडेट: स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव व स्थानीय जनप्रिनिधियों के नाम, दो सूत्रीय मांग को लेकर भाजपा इंजिनियर ने सौंपा ज्ञापन…

संभाग प्रमुख
मोहम्मद इकरार अहमद।

अंबिकापुर/बलरामपुर – बलरामपुर जिले में लाकडाउन के बाद भी लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या व 30 से अधिक लोगों की जनहानि को देखते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री गौतम सिंह (इंजिनियर) ने जिले में उपलब्ध आईसीयू और वेंटिलेटर्स के आपरेशनल न होने के कारण लोगों को अंबिकापुर सहित अन्य स्थानों पर जहां पहले ही बेड उपलब्ध नहीं है जाने की विवशता और केंन्द्र सरकार की एडवाइजरी और विशेषज्ञों की विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार आगामी मई- जून माह में कोरोना के पीक को देखते हुए जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ कर कोरोना से लड़ने हेतु जिला प्रशासन को तैयारियों की मांग को लेकर आज प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह व सामरी विधायक चिंतामणि महाराज के नाम दो सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें,

1. जशपुर, महासमुंद और कांकेर की तरह बलरामपुर में भी वायरोलॉजी लैब की स्थापना जल्द से जल्द कराई जाए ताकी लोगों को समय पर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराया जा सके।

2. बलरामपुर जिले में स्थापित एकमात्र एक्सक्लूसिव कोविड अस्पताल वाड्रफनगर की दूरी राजपूर,कुसमी जैसे ब्लाक से 150 से 200 किमी तक है ऐसे में बलरामपुर जिला अस्पताल में जहां एक एमडी मेडिसिन के डाक्टर उपलब्ध हैं वहीं हाल में 10 वेंटिलेटर व आईसीयु से युक्त नव उद्घाटित इमरजेंसी विंग को एक्सक्लूसिव कोविड हॉस्पिटल के रुप में अलग कर‌ उचित स्टाफ की प्रतिनियुक्ति कर संचालित किया जाने की मांग की ताकी, बलरामपुर जिले से अंबिकापुर सहित राज्य के अन्य जिलो में जहां पहले से ही बेड की अनुपलब्धता समस्या बनी हुई है ऐसे रेफर किये जा रहे मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें, और जब कोरोना अपने पीक पर पहुंचे तो हम इस विकट स्थिति का सामना करने को पूरी तरह तैयार हों और संक्रमितों को वर्तमान परिस्थितियों के अनुरूप परेशानियों का सामना न करना पड़े।