फिंगेश्वर :–गरियाबंद जिले के छह मास्टर खिलाड़ी आज एशिया कप एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए रवाना हुए.उक्त प्रतियोगिता चेन्नई(तमिलनाडु)में 5नवम्बर से 10 नवम्बर तक आयोजित है.इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए देशभर से 1800 खिलाड़ी शामिल होंगे. इस प्रतियोगिता में भारत के अलावा जापान,चीन,थायलैंड,श्रीलंका ,पाकिस्तान, नेपाल, ईरान, इराक, कुवैत, फिलीपींस अफगानिस्तान,यूएई, काजिस्तान,तुर्कमेनिस्तान, ताइपे,ब्रुनोई,हांगकांग,कोरिया,लेबना न ,मलेशिया,म्यांमार सहित एशिया के 25 देश इस प्रतियोगिता में भाग ले रंहे हैं ।भारतीय टीम, मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी डी. डेविट के नेतृत्व में भाग ले रंहे हैं.वहीं छत्तीसगढ़ से छत्तीसगढ़ मास्टर्स एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष नबी मोहम्मद के नेतृत्व में 43 खिलाडी शामिल होंगे.इसी ताऱतम्य में गरियाबंद के 6 खिलाड़ी के नाम इस प्रकार से है-हरिश्चंद्र निषाद ,पांडुका से 55 प्लस में 10 और 5 हजार मीटर दौड़,800और 1500 मीटर,और 3000 हजार मीटर स्टीपल चेज,जागेश्वर ध्रुव खड़मा से 50 प्लस में ,5000 मीटर,1500 मीटर,800 मीटर और 5000 मीटर पैदल चाल, प्रेम नागेश राजिम से 45 प्लस में 200 मीटर,दौड़,लंबी कूद 100 मीटर हर्डल, चित्रा नागेश राजिम से 45 प्लस में 200 मीटर दौड़,लंबी कूद और 100 मीटर हडल में,कैलास साहू फुलकर्रा से 45 प्लस में 400 मीटर,800 मीटर और 1500 मीटर दौड़ में संजीव साहू 40 प्लस में फुलकर्रा से तवा, और गोला फेंक में इन सभी खिलाड़ियो को इनके संस्था के प्राचार्य एवं शिक्षक गण मित्र गण एवं मीडिया प्रभारी पूरन लाल साहू ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
