नवापारा राजिम – भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती उत्सव में पधारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के नेतृत्व में अगवानी की। श्री बजाज ने कहा कि श्री मोदी बिना थके , बिना रुके लगातार प्रवास करते है। वास्तव में उनकी मेहनत का कोई जवाब नहीं। नई पीढ़ी को उनसे ऊर्जा तथा आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
