फिंगेश्वर – छत्तीसगढ़ की 25 वा स्थापना दिवस रजत जयंती के रूप में एक नंबर को राज्योत्सव स्थल नया राजधानी में आयोजित हुआ जो 1 नवंबर से 5 नवंबर तक चलेगा उक्त छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस के रजत जयंती शुभारंभ समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी नया रायपुर आगमन हुआ जहां उनके आम सभा में सम्मिलित होने तथा उन्हें सुनने भाजपा मंडल फिंगेश्वर जिला गरियाबंद से सैकड़ो की संख्या में भाजपाइयों ने पहुंचकर माननीय नरेंद्र मोदी जी का उद्बोधन सुना तथा उन्हें पूरे जनता के बीच बहुत करीब से देखकर फूल वर्षा कर अभिवादन किया नरेंद्र मोदी जी का मंची उद्बोधन बहुत ही उत्साहवर्धक एवं प्रेरणादाई रहा उक्त सभा को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी जी ने छत्तीसगढ़ की स्थापना श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री माननीय अटल बिहारी वाजपेई को देते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माता कहा वरिष्ठ भाजपा नेता से रामू राम साहू ने बताया कि माननीय नरेंद्र मोदी जी ने छत्तीसगढ़ से अपना गहरा संबंध एवं आत्मीय लगावा वाले राज्य बताया श्री साहू ने भी बताया कि माननीय नरेंद्र मोदी जी ने रायपुर छत्तीसगढ़ के अनेको कार्यक्रम के माध्यम से लोकार्पण एवं उद्घाटन तथा शिला न्यास किया जिसमें ऐतिहासिक कार्यक्रम रहा है जिसमें छत्तीसगढ़ के विकास की गाथा तथा जन कल्याणकारी कार्यक्रम के बारे में माननीय नरेंद्र मोदी जी ने विस्तार से बताया तथा प्रदेश के आवास हैं लोगों को प्रधानमंत्री आवास की राशि देकर हितग्राहियों को सम्मानित किया जो काफी प्रशंसनीय रहा नए विधानसभा भवन का लोकार्पण माननीय नरेंद्र मोदी जी के साथ आम सभा में छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साईं जी केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोख़न साहू विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह जी उप मुख्यमंत्री अरुण साव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव साथ ही केंद्रीय मंत्री एवं छत्तीसगढ़ के मंत्रीगण सांसद एवं नेता गण उपस्थित रहे उक्त कार्यक्रम में भाजपा मंडल फिंगेश्वर से प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता रामू राम साहू वरिष्ठ नेता श्री भागवत हरित भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीमती मंजू लता हरित भाजपा मंडल महामंत्री भुवन लाल साहू प्रेमलाल टोडर अशोक साहू भुनेश्वर साहू अरुण सिंहा दशरथ सिंहा राकेश सिन्हा कुजन लाल साहू संतराम ध्रुव जगदेव सिंहा सीमा ठाकुर श्री राम साहू रवि साहू संतराम साहू कोमल डीडी सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा मंडल फिंगेश्वर जिला गरियाबंद के भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे भाजपा कार्यकर्ता अनेक बस तथा अन्य निजी वाहनों में भारी संख्या में भाजपा मंडल फिंगेश्वर के साथ-साथ जिला गरियाबंद के सभी मंडलों से भारी संख्या में रायपुर पहुंचे थे।
