विकास तिवारी ने प्रभारी मंत्री से 18 प्लस 
टीकाकरण के लिए जारी सेंटर में राजिम का नाम नहीं होने संबंध में चर्चा की
राजिम। शनिवार की देर शाम नगर के युवा नेता विकास तिवारी ने जिले के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू से फोन पर चर्चा करते हुए कोरोना महामारी के संबंध में जानकारी दी साथ ही मंत्री जी को बताया कि 18 प्लस के टीकाकरण अभियान के लिए 5 स्थानों में सेंटर बनाया गया है जिसमें राजिम का नाम शामिल ही नहीं है जबकि राजिम गरियाबंद जिले का प्रमुख स्थान है चर्चा के दौरान तिवारी ने प्रभारी मंत्री को बताया कि राजिम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को कोविड-19 हॉस्पिटल में तब्दील किया गया है जिसके कारण अन्य मरीजों को इलाज उपलब्ध नहीं हो पा रहा है इसलिए शहर वासियों के द्वारा सुझाए गए स्थानों को कोविड सेंटर बनाया जाए जिस पर प्रभारी मंत्री ने चर्चा आदेश जारी करने की बात कही है
