सूरजपुर अपडेट: तालाबंदी में हो रही शराब की तस्करी, उत्तर प्रदेश से ला रहे शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

 

संभाग प्रमुख
मोहम्मद इकरार अहमद

सरगुजा/प्रतापपुर – तालाबंदी यानी लॉकडाउन के दौरान नगर में उत्तर प्रदेश से शराब लेकर आ रहे हैं युवक को प्रतापपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रास्ते में शराब सहित गिरफ्तार कर लिया आरोपी युवक पर पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लॉकडाउन में शराब दुकान बंद होने के कारण उत्तरप्रदेश से अंग्रेजी शराब की खपत प्रतापपुर एवं आसपास क्षेत्र में किए जाने की खबर पुलिस को लगातार मिल रही थी, इसी दौरान कल शाम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक उत्तरप्रदेश से आने वाली दुर्गा बस में शराब लेकर प्रतापपुर आ रहा है। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी प्रतापपुर विकेश तिवारी के नेतृत्व में प्रतापपुर पुलिस ने शाम को प्रतापपुर से पहले ग्राम मायापुर में बस को रोका तो सूचना के आधार पर मिली जानकारी के अनुसार युवक बस में नहीं था। पूछताछ के दौरान बस के स्टॉफ नें बताया कि एक युवक बैग के साथ कुछ दूर पहले बस से उतरा है। इस सूचना पर पतासाजी करने पर पुलिस ने एक युवक को काले रंग के बैग के साथ पकड़ा , जिसकी जांच करने पर बैग से 34 पाव अंग्रेजी शराब मिली। थाना ले जाकर पूछताछ करने पर उक्त युवक ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

थाना प्रभारी विकेश तिवारी ने बताया कि जब्त की गई शराब की कुल मात्रा 6 लीटर 120 मिलीलीटर व अनुमानित कीमत 4 हजार 560 रुपये है। उन्होनें बताया कि आरोपी युवक नगर पंचायत प्रतापपुर के पूर्व पार्षद का पुत्र है। पुलिस ने आरोपी युवक राकेश दबगड़ पिता महेश दबगड़ को 34/2, आबकारी एक्ट के तहत आज न्यायालय में पेश किया गया जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस पूरे कार्यवाही में थाना प्रभारी विकेश तिवारी के साथ प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, मिथिलेश कुमार व अभय तिवारी भी सक्रिय रहे।