बेमेतरा- महाराजा निषाद राज चौक वार्ड नंबर 06 मोहभट्टा मे मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम चंद्र जी एवं महाराजा गुहा निषाद राज का गले लगे प्रतिमा जो मित्रता का प्रतीक पर बोधी राम निषाद पूर्व प्रदेश महासचिव छ. ग. निषाद समाज द्वारा माल्यार्पण कर पूजा अर्चना कर समाज के लिए सुख समृद्धि कि प्रार्थना कर आशीर्वाद लिए साथ समस्त बन्धुओ को दीपोत्सव पर्व कि शुभकामनायें दिया गया है।
समाज के वरिष्ठ गण,बन्धुओ, माताए, बहने, युवक, युवतियों द्वारा प्रत्येक वर्ष हजारों दीपो से चौक मे रौशनी प्रज्वलित कर अपने आराध्य का पूजा अर्चना कर समाज कि सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया जाता है एवं हर्षोल्लास के साथ एक दूसरे को बधाई शुभकामनायें देते हुए दीपोत्सव का पर्व सम्पन्न करता है,
यह पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम चंद्र जी द्वारा 14 वर्ष वनवास पश्चात आसुरी शक्ति रावण को पराजित कर अयोध्या मे दीपोतस्व का पर्व मनाए जाने कि परम्परा रही है, निषाद समाज का इतिहास हमेशा से गौरवशाली रही है जिनके आराध्य भगवान श्री राम चंद्र जी के बाल सखा, अनन्य भक्त मित्रो मे अग्रणी रहे जिसके वंशज हम सब है जो गौरवन्वित है।
प्रमुख रूप से परिक्षेत्रीय अध्यक्ष राजकुमार निषाद, जिला सह सचिव के आर निषाद, जिला संगठन सचिव रेवा राम निषाद समाज के प्रबुद्ध जन, युवा, बहने उपस्थित रहे।
महाराजा गुहा निषाद राज चौक मोहभट्टा मे मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम चंद्र जी एवं मित्र अनन्य भक्त महाराजा निषाद राज जी गले लगे प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीपोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया – बोधी राम निषाद।
