धर्म और अध्यात्म की नगरी शिवरीनारायण इन दिनों दीपावली की रौनक में सजा है। पूरा नगर दुल्हन की तरह सजा-धजा नजर आ रहा है — चारों ओर जगमगाती रोशनी, रंग-बिरंगी झालरें और खुशियों की चमक हर चेहरे पर दिखाई दे रही है।
मध्यानगरी चौक मंदिर रोड सराफा बाजार बॉम्बे मार्केट ,न्यू मार्केट,बस स्टैंड सहित बिलासपुर ,केरा, गिधौरी मार्ग में बाजार में अच्छी चहल पहल है .
सुबह से लेकर देर रात तक बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रहा है। लोग अपनी जरूरत और त्योहार की तैयारियों के मुताबिक तरह-तरह की खरीदारी में व्यस्त हैं।मिठाई की दुकानों पर बतासे और लड्डू की खुशबू फैली हुई है। वहीं इलेक्ट्रॉनिक, कपड़ा, ज्वेलरी, मोटरसाइकिल, कार और ट्रैक्टर की दुकानों पर ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखी जा रही है।शिवरीनारायण का बाजार 50/60 गांव को कवर करता है एक अनुमान के मुताबिकमुख्य बाजार रंगीन लाइटों और आकर्षक सजावट से जगमगा उठा है। हर दुकान दीपावली की तैयारियों में चमक रही है। एक ही स्थान पर सभी वस्तुएं मिलने से खरीददारों को भी काफी सुविधा हो रही है।त्योहार की खुशियों के बीच शिवरीनारायण का पूरा बाजार सच में एक दुल्हन की तरह सजा हुआ प्रतीत हो रहा है, जहां रौनक, उल्लास और उमंग हर तरफ बिखरी है।
