सूबेदार शीघ्रलेखक एवं एएसआई भर्ती के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर कर दी।
भोपाल: कर्मचारी चयन मंडल ने पुलिस आरक्षक भर्ती के बाद अब सूबेदार शीघ्रलेखक एवं सहायक उप निरीक्षक भर्ती के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर कर दी है अब अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन 30 अक्टूबर तक कर सकते हैं इससे पहले यह आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर थी इस भर्ती के माध्यम से 500 पदों का भर्ती होगी एमपीईएसबी ने एक सूचना जारी की है बताया गया है कि पुलिस उप महानिरीक्षक (चयन/भर्ती), भोपाल के अनुरोध पर एवं अभ्यर्थी हित को दृष्टिगत रखते हुए सूबेदार (अनुसचिवीय) शीघ्रलेखक एवं सहायक उप निरीक्षक (अनुसचिवीय) के रिक्त पदो हेतु भर्ती परीक्षा 2025 के ऑनलाईन आवेदन फार्म भरने एवं संशोधन की अंतिम तिथियो में संशोधन किया जाता है अब ऑनलाईन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2025 तक है और ऑनलाईन आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम तिथि है इससे पहले एमपीईएसबी ने पुलिस आरक्षक भर्ती के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया फिर से शुरू की है जो भी उम्मीदवार ने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे 22 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं वहीं आवेदन करने के बाद अभ्यर्थी 23 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक अपने एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन भी कर सकते हैं एमपी पुलिस आरक्षक में कुल 7500 पदों पर कांस्टेबल की भर्तियां की जानी हैं वहीं ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों को भी आवेदन करने का मौका दिया गया है बोर्ड ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है
*30 अक्टूबर से आरक्षक भर्ती के परीक्षा होने की संभावना कम*
एमपी पुलिस आरक्षक भर्ती की परीक्षा तिथि आगे बढ़ सकती है सूत्रों की माने तो पुलिस आरक्षक भर्ती की परीक्षा नवंबर माह में आयोजित हो सकती है एमपीईएसबी के कैलेंडर मुताबिक पुलिस आरक्षक भर्ती की परीक्षा 30 अक्टूबर से होनी है हालांकि एमपीईएसबी ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 22 अक्टूबर तक कर दिया गया है ऐसे में अब पुलिस आरक्षक भर्ती की परीक्षा आगे बढ़ सकती है जल्द ही एमपीईएसबी इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी कर सकता है ।
