टेका मे विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन।

नवापारा राजिम:– मेरा युवा भारत ( माय भारत ) जिला गरियाबंद द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टेका में विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया जिसमें व्यक्तिगत खेलों बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में यमुना ध्रुव प्रथम एवं लक्ष्मी द्वितीय स्थान , बालक वर्ग में योगेंद्र ध्रुव प्रथम एवं नंदलाल द्वितीय स्थान , बालक वर्ग गोला फेक में अर्पण प्रथम स्थान एवं पीयूष द्वितीय स्थान , बालिका वर्ग में तवा फेंक में योगिता प्रथम स्थान एवं पूनम द्वितीय , बालक वर्ग में बैडमिंटन में राघव ठाकुर प्रथम एवं धनंजय ध्रुव द्वितीय स्थान प्राप्त किया , बालक वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता में जय सहाड़ा देव कबड्डी दल जेंजरा प्रथम एवं जय मां शीतला कबड्डी दल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया , बालिका वर्ग में ग्राम टेका में प्रथम एवं रोहिणा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समस्त विजेता प्रतिभागी को टी शर्ट, सर्टिफिकेट ,मोमेंटो एवं मेडल प्रदान किया गया । इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य नीतू चित्रसेन साहू ने कहा कि स्वच्छ शरीर में स्वस्थ मन का विकास होता है एवं खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक है । साथ ही इस अवसर पर शाला विकास समिति टेका के अध्यक्ष एवं पूर्व जनपद सदस्य होरीलाल साहू भूषण लाल साहू ,रिखब लाल साहू , बुधारू लाल साहू ,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टेका के प्राचार्य हेमंत कुमार साहू ,व्याख्याता ऋषि कुमार साव, व्याख्याता अनीता ध्रुव ,सहायक शिक्षक रवि कुमार साहू ,ममता साव पंचायत अतिथि व्याख्याता रमेश कुमार यादव , चेतना साहू , केवरा साहू , उपस्थित रहे । खेलों की सफल आयोजन के लिए व्यायाम शिक्षक गोपकुमार साहू,चंद्रहास साहू का सराहनीय योगदान रहा। साथ साथ ग्राम टेका के वरिष्ठ नागरिक भी उपस्थित थे.