किरंदुल — छत्तीसगढ़ शासन के पशुधन विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ गौसेवा आयोग अधिनियम 2005 (यथा संशोधित) के नियम 16-क के प्रावधानानुसार जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति की गई है। विकासखंड कुआकोंडा के लिए किरंदुल के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार रामकृष्ण बैरागी को अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। नकुलनार के अनिकेत चौहान, पवन सिँह राठौर, विश्वजीत सिँह राठौर को सदस्य नियुक्त किया गया है। गठित समिति द्वारा छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004, छत्तीसगढ़ गौसेवा आयोग अधिनियम 2004 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के क्रियान्वयन हेतु कार्य किया जायेगा। गौसेवा आयोग के ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर रामकृष्ण बैरागी एवं अन्य सदस्यों की नियुक्ति पर नगर के समाजसेवियों, गौसेवकों द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया है। नगर के राजेंद्र यादव, मोहित देशमुख, मृत्युंजय साहू एवं नगरपरिवार द्वारा बधाई एवं शुभकामनायें दी गई है।
