सियासी नज़र – गौरव पथ के गड्डों को पाटने पर गरमाई राजनीति – भाजपाई और कांग्रेसियों का सोशल मीडिया पर आरोप प्रत्यारोप जारी ।

किरंदुल – शारदीय नवरात्रि के अवसर पर किरंदुल नगर के बस स्टैंड से लेकर रिंग रोड नम्बर 4 तक के गौरव पथ सड़क पर हुए बड़े बड़े गड्डों को कांग्रेसियों के द्वारा नवरात्रि पर दंतेवाड़ा जाने वाले पदयात्रियों को हो रही असुविधा को देखते हुए भरा जा रहा है ।किरंदुल नगर में हो रही मूसलाधार बारिश के बीच जहाँ एक तरफ कांग्रेसी नेताओं के द्वारा गौरव पथ पर हुए बड़े बड़े गड्डों को पाटा जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेसी नेताओं के इस कार्य को स्थानीय भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के नेताओं की राजनैतिक चाल कहा है ।इस संबंध में किरंदुल भाजपा मंडल के अध्यक्ष विजय सोढ़ी ने कहा है कि कांग्रेसी शासन के पापों का गड्डा खुद स्थानीय कांग्रेसी नेता ही पाट रहे हैं । विजय सोढ़ी ने कहा कि किरंदुल की जिस गौरव पथ के बड़े बड़े गड्डो को स्थानीय कांग्रेस के नेताओ के द्वारा पाटा जा रहा है वो खुद कांग्रेसी शासन के पापों का गड्डा है क्योंकि किरंदुल नगर के गौरव पथ का निर्माण भी छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी शासन में हुआ था । तो फिर कांग्रेस नेताओं के इस कार्य को क्या नाम दिया जाए । सियासी नज़र के हिसाब से किरंदुल नगर के गौरव पथ में बने बड़े बड़े गड्डो को स्थानीय कांग्रेस के नेताओं के द्वारा पाटने पर स्थानीय भाजपा और कांग्रेस के नेताओ के बीच किरंदुल नगर के सोशल मीडिया के साथ साथ व्हाट्सएप ग्रुप में भी आरोप प्रत्यारोप जारी है जिस कारण किरंदुल में बंगाल की खाड़ी में आये भीषण चक्रवर्ती तूफान के कारण हो रही मूसलाधार वर्षा के बीच भी किरंदुल की राजनैतिक सियासत गरमाई हुई है ।