बिलाई माता मंदिर में नवरात्र पर भजन संध्या का कार्यक्रम हुआ…देर रात तक भजन पर झूमते रहे श्रद्धालु।

यशवंत गिरी गोस्वामी 

धमतरी – शारदीय नवरात्र के उपलक्ष्य में बिलाई माता सेवादार समिति द्वारा भजन संध्या का कार्यक्रम मंदिर प्रांगण में आयोजन किया गया।मंदिर के आरती के पश्चात देर रात श्रद्धालु माता की भक्ति गीतों पर झूमते रहे,भजन गायक लक्ष्य उपाध्याय,ओके सिन्हा,दिशा सोनी ने अपने सुप्रसिद्ध भजनों से लोगो को नाचने पर मजबूर कर दिया। भजनों में मईया बर फूल लानेव, आमा पान के पतरी,झूपत झूपत आबे दाई,सोलह श्रृंगार करके,चलो बुलावा आया हैँ,बिगड़ी मेरी बना दे माँ जैसे मधुर गीतों से समा बांधा। भजनों का सिलसिला देर रात चला रहा। इसके बाद माता की आरती उतारी गई। कार्यक्रम के अंत में प्रसादी वितरण किया गया। इस अवसर पर बिलाई माता मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष आनंद पवार,समाजसेवी ऋतुराज पवार,रामेश्वर सोनकर,अखिलेश सोनकर,रूपेश सोनकर बिलाई माता सेवादार समिति के दिनेश भोजवानी,गौरव सोलंके,गिरिराज साहू,रुद्र, निकेतन यादव,आदर्श ठाकुर,नीलू साहू,रुपेश सोनकर,चित्रांश श्रीवास्तव,महेंद्र नेताम,श्रेयांश साहू,आशीष बंगानी,दुर्गेश साहू,प्रखर सोनकर, तुषार ठाकुर,लोकेश्वर निषाद,भूपेंद्र, विकास,घनश्याम,प्रियांशु,हर्ष वाधवानी,विपुल माखीजा,लक्ष्य रणसिंह,महेंद्र,देवेंद्र,शक्ति सोनकर,धीरज सोनकर,भौमिक नाग सहित बिलाई माता सेवादार समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।