कांग्रेसी शासन के पापों का गड्डा पाट रहे कांग्रेसी – विजय सोढ़ी ।

( गौरव पथ के गड्डों के पाटने को लेकर गरमाई राजनीति )

किरंदुल – शारदीय नवरात्रि के अवसर पर किरंदुल नगर के बस स्टैंड से लेकर रिंग रोड नम्बर 4 तक के गौरव पथ सड़क पर हुए बड़े बड़े गड्डों को कांग्रेसियों के द्वारा नवरात्रि पर दंतेवाड़ा जाने वाले पदयात्रियों को हो रही असुविधा को देखते हुए भरा जा रहा है ।किरंदुल नगर में हो रही मूसलाधार बारिश के बीच जहाँ एक तरफ कांग्रेसी नेताओं के द्वारा गौरव पथ पर हुए बड़े बड़े गड्डों को पाटा जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेसी नेताओं के इस कार्य को स्थानीय भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के नेताओं की राजनैतिक चाल कहा है ।इस संबंध में किरंदुल भाजपा मंडल के अध्यक्ष विजय सोढ़ी ने कहा है कि कांग्रेसी शासन के पापों का गड्डा खुद स्थानीय कांग्रेसी नेता ही पाट रहे हैं । विजय सोढ़ी ने कहा कि किरंदुल की जिस गौरव पथ के बड़े बड़े गड्डो को स्थानीय कांग्रेस के नेताओ के द्वारा पाटा जा रहा है वो खुद कांग्रेसी शासन के पापों का गड्डा है क्योंकि किरंदुल नगर के गौरव पथ का निर्माण भी छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी शासन में हुआ था । तो फिर कांग्रेस नेताओं के इस कार्य को क्या नाम दिया जाए ।