कोरोना बुलेटिन: “जशपुर में मिले, आज 452 नए कोरोना संक्रमित मरीज, ग्रामीणों पर लगा संक्रमण जानकारी छिपाए जाने का आरोप..!

संभाग प्रमुख
मोहम्मद इकरार अहमद।

सरगुजा/ जशपुर। पूरी दुनिया कोरोनावायरस संक्रमण से त्राहिमाम है तो वहीं सरगुजा संभाग के दूरस्थ ग्रामीणों पर कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की पहचान छुपाए जाने के जघन्य आरोप लगने का मामला खैरापाठ से निकल रहा है जहां पदस्थ नोडल अधिकारी की कांटैक्ट ट्रेसिंग टीम के शिक्षकों के साथ हुई हुज्जतबाजी व कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की जानकारियां छिपाई जाने की खबर आ रही है। इस मामले की पूरी जानकारी जशपुर जिले के बगीचा तहसील खैरापाठ गांव से मिलती है। जहां जिले में आज फिर से कोरोना संक्रमण से ग्रसित 452 नए मरीज मिले हैं और जिले भर में वायरस से 5 की मौत हुई है, हांलाकि अस्पताल और होम आईशोलेशन मिलाकर 422 लोग कोरोना को आज मात देकर स्वस्थ भी हुए हैं ।इस बीच खबर जिले के सुदूरवर्ती अंचल पाठ इलाके के के एक गाँव से आ रही है जहाँ महज 3 दिनों में 33 मरीज मिलने से हड़कम्प मच गया है।

जशपुर जिले के दूरस्थ ग्रामो में अब कोरोना का संक्रमण भयावह रूप लेता जा रहा है। ऐसा ही एक ग्राम बगीचा ब्लॉक के अंतर्गत पाठ क्षेत्र कामारिमा पञ्चायत का आश्रित टोला खैरापाठ है। जहां पिछले तीन दिनों में ही 33 मरीज चिन्हित हो गए हैं। और यह टोला पारा जिले का नया हॉटस्पॉट बनकर सामने आया है, इन सबके बीच यह भी है कि पिछले 15 दिनों से यहां 2-3 मरीज समय अंतराल के साथ लगातार मिल रहे थे, पर पिछले 3 दिनों में ही इस छोटे से टोले में 33 मरीज मिलने से बग़ीचा के पाठ क्षेत्र में हड़कंप है।

उधर बात यह भी है कि पिछले कई दिनों से ट्रेसिंग टीम में शामिल शिक्षक कांटैक्ट ट्रेसिंग करने की कोशिश कर रहे हैं, पर ग्रामीणों के द्वारा लगातार जानकारी छिपाए जाने की बात सामने आ रही है। वहीं खबरे सूत्रों के माध्यम से मिल रही है कि कई मरीज के परिजन लगातार कांटैक्ट ट्रेसिंग टीम के साथ हुज्जत बाजी भी कर रहे हैं। जिस कारण भी संक्रमण जानकारी ग्रामीणों द्वारा छुपाने के कारण संक्रमण पर लगाम नही लग पा रहा है, और यह टोला अब हॉटस्पॉट बन गया है।

उधर कांटैक्ट ट्रेसिंग टीम के नोडल अधिकारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी बग़ीचा एम. आर. यादव से जब हमने ट्रेसिंग टीम के शिक्षकों के साथ लगातार हो रही हुज्जतबाजी को लेकर बात की तो उन्होंने कहा कि हां ग्रामीणों के द्वारा ट्रेसिंग टीम के साथ खैरापाठ में हुज्जतबाजी के साथ ही जानकारी भी छिपाई जा रही है, जिस कारण जानकारी निकालने में मुश्किलें आ रही है। इस पर ग्रामीणों को लागातार समझाइश दी जा रही है, फिर भी ग्रामीण सहयोग नही करते हैं तो महामारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।