नगर के समाज सेवी व ब्राम्हण समाज छुरा के अध्यक्ष धमेंद्र दीक्षित का निधन…

 

संवाददाता:- अनीश सोलंकी

छुरा:- नगर के समाज सेवी व ब्राह्मण समाज छुरा के अध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित( छुन्ना महराज) का आज रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया उनके निधन से छुरा नगर में शोक की लहर है परिवार वालो ने बताया कि लाकडाउन के पहले धर्मेंद दीक्षित कोरोना पॉजिटिव आये थे इलाज के लिए उन्हें राजधानी के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था जहा उनका इलाज चल रहा था लेकिन आज उनकी साँसे थम गई। धर्मेंद्र दीक्षित उर्फ छुन्ना महराज एक सरल व्यक्तित्व के धनी व काफी मिलनसार थे नगर के छोटे बड़े सभी लोगों के साथ उनका उठना बैठना था लोग उन्हें छुन्ना महराज के नाम से जानते थे वे नगर के पत्रकार अशोक दीक्षित के बड़े भाई थे उनके अचानक निधन से छुरा नगर में शोक का माहौल है। छुन्ना महराज के आकस्मित निधन पर पूर्व विधायक ओंकार शाह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष समद खान रिजवी, जनपद अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी,नगर पंचायत अध्यक्ष खोमन चन्द्राकर, जनपद उपाध्यक्ष गौरव मिश्रा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष रिंकू सचदेवा, पूर्व जनपद अवधराम साहू,नथमल शर्मा, मख्खू दीक्षित,चिराग अली,सेवन पांडे, यष्पेंद्र शाह,शमीम बारी,नीलकंठ ठाकुर, शमीम मेमन,छत्तर सिंह ठाकुर,इस्माइल मेमन,नेहरू देवांगन,सफर सचदेवा, तिवारी,चंचल सिन्हा,यशवंत यादव,दिनेश साहू,मेशनन्दन पांडे,आकाश दीक्षित, उज्ज्वल जैन,प्रकाश यादव,परमेश्वर यादव, विकाश बंसल,परमेश्वर राजपूत,अनीश सोलंकी सहित व्यापारी बन्धु व समाज के लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए मृत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।