शिक्षक दिवस – मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन इंटक किरंदुल ने विद्यालयों में जा कर किया शिक्षकों का सम्मान।

किरंदुल – मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन इंटक शाखा किरंदुल के तत्वाधान में यूनियन के अध्यक्ष विनोद कश्यप एवं सचिव ए. के. सिंह के कुशल मार्गदर्शन में श्रम संघ के पदाधिकारियों , सदस्यों के द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में विद्यालयों में सेवारत आदर्श शिक्षकों का सम्मान तथा आभार व्यक्त किया गया । माता पिता हमें जन्म देते हैं परन्तु जीवन को सही दिशा देने का कार्य शिक्षक करते हैं एवं हमें अच्छे संस्कार, अनुशासन और चरित्र निर्माण की शिक्षा देते हैं । शिक्षक देश की नींव तैयार करते हैं । यदि उन्हें भाग्य विधाता की संज्ञा दी जाए तो इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। शिक्षकों को समर्पित इस खास दिन के अवसर पर मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) के द्वारा नगर के प्रत्येक विद्यालय जैसे बी. आई.ओ .पी . सीनियर सेकेंडरी विद्यालय किरंदुल , केंद्रीय विद्यालय किरंदुल , डी ए व्ही पब्लिक स्कूल किरंदुल , प्रकाश विद्यालय किरंदुल एवं अन्य शासकीय विद्यालयों में जाकर वहाँ के सम्माननीय शिक्षकों तथा विद्यालय के अन्य कर्मचारियों , सहयोगी साथियों को अपनत्व स्नेह के साथ सम्मान स्वरुप *कलम* प्रदान गए क्योंकि एक कलम की ताकत एक शिक्षक के अलावा कोई नहीं समझ सकता। इन्हीं कलम और किताब के ताकत से शिक्षक बच्चों के सपनों को नया आकार देते हैं तथा धैर्य और स्नेह से व्यक्तित्व को गढ़ते हुए हमें जीवन भर सही राह दिखाते हैं। विद्यालय के प्राचार्यों तथा शिक्षकों ने इंटक , श्रम संघ किरंदुल के इस सम्मान कार्यक्रम के लिए भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए दिल से धन्यवाद व्यक्त किए। इंटक यूनियन किरंदुल के द्वारा उद्योग एवं श्रमिक हितार्थ कार्यों के साथ साथ नगर में हमेशा ही राष्ट्रीय उत्सवो एवं जन कल्याणकारी, समाजसेवी कार्यों का आयोजन की जाती है जो न केवल सामाजिक एकता और सद्भाव को बढ़ाता है बल्कि विभिन्न समुदाय को एक साथ लाते हुए समाज में एकता, प्रेम ,परस्परता और सामुदायिक बंधन की भावना को बढ़ावा देते हैं l इस सम्मान कार्यक्रम के अवसर इंटक यूनियन किरंदुल के पदाधिकारी, सदस्य राकेश लाल , जी रवि , जियाउल हसन, एम के मल्लाह , पति राम बघेल , प्रशांत ठाकुर , सादाब जिलान , संतोष सरोज , के सी गेडेकर , दुर्गेश्वर नाग जी, श्री अभिमन्यु कोमरे जी, छयंत कुमार , इमरान सिद्दीकी , हेमंत सोनवानी, जितेन्द्र कुमार , अग्रेश्वर साहू, अनिल कुमार साहू , धर्मेंद्र साहू , के साथ साथ अनेको सदस्यों ने सहभागिता से सम्मान समारोह को सम्पन्न करने में विशेष योगदान दिए।