शिक्षक दिवस – भारतीय स्टेट बैंक शाखा किरंदुल की टीम ने शिक्षकों का किया सम्मान ।

किरंदुल – शिक्षक दिवस के मौके पर भारतीय स्टेट बैंक किरंदुल शाखा की टीम ने किरंदुल के लगभग 5 से 6 विद्यालयों में पहुंचकर शिक्षकों का सम्मान करके उन्हें एक सप्रेम भेंट दिया। भारतीय स्टेट बैंक किरंदुल के मुख्य प्रबंधक उत्कर्ष देवांगन एवं सीनियर एसोसिएट श्रीमती सुनीला ने लगभग 100 से ज्यादा शिक्षकों का सम्मान किया एवं उनसे भेंट किया। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक शाखा किरंदुल के मुख्य प्रबंधक उत्कर्ष देवांगन ने कहा कि एसबीआई सभी शिक्षकों का एवं विद्यालयों का आभार व्यक्त करती है एवं राष्ट्र निर्माण में सहयोग करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित करती है।