राजिम :- छ. ग. पेंशनर्स समाज तहसील शाखा राजिम का मासिक बैठक सह शपथग्रहण समारोह पेंशनर्सभवन राजिम के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेतन भारती जी प्रान्तीय अध्यक्ष पेंशनर्स समाज रायपुर, अध्यक्षता बैशाखूराम साहू तहसील अध्यक्ष राजिम, विशिष्ट अतिथि नीलमन साहू अध्यक्ष गोबरानवापारा शाखा, होरीलाल साहू पुलिस पेंशनर्स समाज जिला धमतरी के अध्यक्ष, उदयराम साहू प्रान्तीय कोषाध्यक्ष, व श्री आर. एन. तिवारी थे। कार्यक्रम के शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती एवं भगवान राजीवलोचन के छायाचित्र का पूजन अर्चन कर किया गया। अतिथियों के स्वागत सत्कार पश्चात सर्वप्रथम नवनिर्वाचित अध्यक्ष बैशाखूराम साहू को निर्वाचन अधिकारी श्री रामबिशाल वर्मा सहायक निर्वाचन अधिकारी योगेश्वर पुरी गोस्वामी, श्री रोमनलाल साहू व मनीराम साहू ने निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए। तत्पश्चात अध्यक्ष के द्वारा नये पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा किए। मुख्य अतिथि चेतन भारती ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को उनके पद की शपथ दिलाया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणीसदस्यों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। नये सदस्यों मोहितकुमार मिश्रा, पुन्नीलाल सिन्हा व श्री पन्नालाल साहू को सम्मानित कर सदस्यता प्रदान किया गया। सितंबर माह में जन्मदिन वाले पेंशनर साथियों आनंद राम वर्मा, जीवनलाल श्रीवास्तव, श्याम लाल कंवर, गोविंद प्रसाद शर्मा, मानिकराम साहू का बधाई पत्र देकर अंगवस्त्र ओढ़ाकर, श्रीफल भेंटकर तिलक लगाकर स्वागत किया गया। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में सभी पेंशनर्स साथियों को लेखनी भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन रामबिशाल वर्मा ने किया व आभार प्रदर्शन श्रीमती गीता पटेल के द्वारा किया गया।राष्ट्रपति पुरष्कृत मुन्नालाल देवदास व राज्यपाल पुरष्कृत प्रेमलाल यदु व गोपाल वर्मा को शाल श्रीफल व लेखनी भेंट कर सम्मानित किया गया।
