कर्मवीर शिक्षक अलंकरण से सम्मानित होंगे पूरन लाल साहू।

 फिंगेश्वर:– प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा संस्था द्वारा राज्य भर में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य, वैज्ञानिक दृष्टिकोण,विज्ञान के प्रचार प्रसार,जन सेवा, प्रकृति संरक्षण सहित अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए संस्था द्वारा चयनित उत्कृष्ट शिक्षकों को अलंकृत किया जाता है.इसी तारतम्य में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजली के व्याख्याता पूरन लाल साहू को कर्मवीर शिक्षक अलंकरण के लिए चयन किया गया है. पूरन लाल साहू व्याख्याता ने बताया कि प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन संस्था प्रतिवर्ष प्रदेश में अलग-अलग क्षेत्र में नवाचार व उल्लेखनीय कार्य करने वालो शिक्षकों के कार्य व प्रस्ताव के आधार पर चयन होता है. इस वर्ष भी प्रदेश भर से 100 शिक्षकों एवं 10 खोजी छात्रो को उनके विलक्षण प्रतिभा और अलग-अलग क्षेत्र में रचनात्मक कार्यों के आधार पर कैटेगरी के हिसाब से चयनित किया गया है. जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिजली के व्याख्याता पूरन लाल साहू को शिक्षा के साथ-साथ विविध क्षेत्रो में उल्लेखनीय योगदान के लिए कर्मवीर शिक्षक अलंकरण के लिए चयनित किया गया है. इन सभी चयनित शिक्षकों को सोमवार को चरमुड़िया (कुरूद) में आयोजित सम्मान समारोह 2025 में सम्मानित किया जाएगा. वही इस उपलब्धि के लिए जिला शिक्षा अधिकारी, डी एम सी, ए. पी. सी. विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्रोत समन्वयक,शाला के शिक्षक एवं शाला विकास समिति के सदस्यों ने हर्ष व्याप्त करते हुए बधाई दी.*