पतोरा स्कूल में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया शिक्षक दिवस।

डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक महान दार्शनिक थे,अपना पूरा जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया।।

फिंगेश्वर – शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा में बड़े ही हर्षोल्लास पूर्वक शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की छाया चित्र में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि रामकृष्ण मन्नाडे प्रधानपाठक अध्यक्षता ओमप्रकाश साहू शिक्षक एवं विशिष्ट अतिथि शिक्षक भीमेंद्र साहू ,व्यंकटेश बघेल थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामकृष्ण मन्नाडे ने कहा भारतीय संस्कृति में गुरू- शिष्य की परम्परा अति प्राचीन है एक शिक्षक अपना पूरा जीवन छात्र हित में समर्पित कर अपने शिष्य को योग्य बनाते हैं। एक शिक्षक दीपक बनकर नव सृजन का कार्य करते हुए अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का काम करते हैं ।डाँ सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीसवीं सदी के महान दार्शनिक एवं समाज सुधारक थे।छात्र – छात्राओं द्वारा डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन चरित्र, शिक्षा में किये गए योगदान के बारे मे बताया कुमारी संगीता, कुमारी सुनैना,कु. पुष्पांजलि,कुमारी ओमेश्वरी,कुमारी हर्ष,कु कविता,कुमारी काजल,कुमारी भावना, कुमारी ईशा, कुमारी लीलम , मनीष कुमार, नैतिक कुमार, भीनेश कुमार, हरीश कुमार, ओंकार, देवेन्द्र का योगदान सराहनीय रहा उपस्थित शिक्षकों को पेन डायरी भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कुमारी अंजलि एवं कुमारी प्रियांश ने किया।