भाजपा प्रदेशाध्यक्ष देव से इंडियन कॉफी हाउस किरंदुल के अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट ।

बिटीओ के शपथ ग्रहण में पहुंचे थे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव।

किरंदुल — दक्षिण बस्तर में ट्रक मालिकों की सबसे बड़ी और आर्थिक रूप से काफी मजबूत मानी जाने वाली संस्था बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन का एक वर्षीय चुनाव 13 अगस्त को संपन्न हुआ था । बैलाडीला ट्रक ओनर्स के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो के 24 अगस्त को हुए शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष और जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव किरंदुल पहुंचे थे । बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह के बाद कुछ समय के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के गेस्ट हाउस में भी रुके थे । इस दौरान एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के गेस्ट हाउस में संचालित इंडियन कॉफी हाउस के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को पुष्प गुच्छ भेंट कर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव से सौजन्य मुलाक़ात की ।