राजनेतिक पार्टी की फ्लेक्सी से पटा बिटीओ का प्रांगण ।
चुनाव संचालन समिति पर उठ रहे सवालिया निशान।
किरंदुल — दक्षिण बस्तर में ट्रक मालिकों की सबसे बड़ी और आर्थिक रूप से काफी मजबूत मानी जाने वाली संस्था बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन का एक वर्षीय चुनाव 13 अगस्त को संपन्न हुआ था । जिसमें 911 सदस्य मतदाताओं ने बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के 7 पदाधिकारियों का चयन मतदान प्रणाली से नवनियुक्त गठित चुनाव संचालन समिति के दिशा निर्देश पर किया था । बैलाडीला ट्रक ओनर्स के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो का 24 अगस्त को हुए शपथ ग्रहण समारोह में बिटीओ बनाम एक पार्टी का दृश्य देखने को मिला । बिटीओ के शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद किरंदुल में हो रही मूसलाधार बारिश के बीच चर्चा के बीच इस बात पर भी लगातार चर्चा जारी है कि बिटीओ के शपथ ग्रहण जो की एक ट्रक मालिकों की संस्था है उसके निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए हुए शपथ ग्रहण समारोह में किसी एक पार्टी के फ्लेक्सी को कार्यालय के प्रांगण में क्यों लगाया गया था ।साथ ही यह भी चर्चा आम हैं कि कहीं न कहीं बिटीओ के इस शपथ ग्रहण समारोह से दंतेवाड़ा विधानसभा की पूर्व विधायक की उपस्थिति भी चर्चा का विषय बनी हुई है साथ ही बिटीओ के चुनाव संचालन समिति के सदस्य एवं कांग्रेस की ओर से निर्वाचित पूर्व पालिकाध्यक्ष मृणाल राय का भी अचानक कार्यक्रम से पल्ला झाड़ने की विधि भी चर्चा में है । सियासी नज़र के हिसाब से बिटीओ की चुनाव संचालन समिति जिनके मार्गदर्शन और दिशा निर्देश पर निर्वाचित प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण करवाया गया उन पर भी कहीं न कहीं सवालिया निशान खड़े होते हैं ।खैर यह तो बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के निर्वाचित प्रतिनिधि या उनकी चुनाव संचालन समिति ही जाने की शपथ ग्रहण या बनाम पार्टी हुई हैं उनने जो किया है वो ही जाने ।
