24 अगस्त को होगा बिटीओ का शपथ ग्रहण -भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव करेंगे शिरकत – रविंद्र सोनी ।

दक्षिण बस्तर के ट्रक मालिकों की संस्था है बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन।

किरंदुल – दक्षिण बस्तर में ट्रक मालिकों की सबसे बड़ी और आर्थिक रूप से काफी मजबूत मानी जाने वाली संस्था बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन का एक वर्षीय चुनाव 13 अगस्त को संपन्न हुआ था । जिसमें 911 सदस्य मतदाताओं ने बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के 7 पदाधिकारियों का चयन मतदान प्रणाली से नवनियुक्त गठित चुनाव संचालन समिति के दिशा निर्देश पर किया था । चुनाव के बाद चुनाव संचालन ने नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण की भी तारीख 24 अगस्त को तय कर ली है । चुनाव संचालन समिति के सदस्य रविंद्र सोनी ने बताया कि बैलाडीला ट्रक ओनर्स के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो के 24 अगस्त को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष और जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव शिरकत करेंगे ।साथ ही कार्यक्रम के अध्यक्ष दंतेवाड़ा विधायक चेतराम अट्टामी होंगे ।विशिष्ट आतिथ्य के रूप में दंतेवाड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुडामी और महिला आयोग छत्तीसगढ़ की सदस्य ओजस्वी मंडावी तथा दंतेवाड़ा की पूर्व विधायक देवती कर्मा ,एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के अधिशासी निदेशक रबिन्द्र नारायण ,आर्सेलर मित्तल कंपनी के परियोजना प्रमुख वी वाय राघवेल्ल्यु तथा एनएमडीसी बचेली परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक श्रीधर कोडाली उपस्थित रहेंगे एवं विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष दंतेवाड़ा संतोष गुप्ता और कांग्रेस जिला अध्यक्ष दंतेवाड़ा अवधेश गौतम शिरकत करेंगे ।