किरंदुल – भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना एक पेड़ माँ के नाम और छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में किरंदुल नगर पालिका परिषद के तत्वाधान में किरंदुल नगर में स्थित हनुमान टेकरी पर वृहद वृक्षारोपण किया गया ।सर्वप्रथम एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के मंगल भवन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दंतेवाड़ा कलेक्टर कुणाल दुदावत ,किरंदुल नगर पालिका अध्यक्ष रूबी सिंह ,एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक के पी सिंह ,कार्मिक प्रमुख के एल नागवेणी ,पालिका उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी ,आर्सेलर मित्तल कंपनी के महाप्रबंधक राघवेल्ल्यु, सीएसआर प्रमुख डॉ तेजप्रकाश ,एसडीएम विवेक चंद्रा ,पार्षद साजी ,पूर्व पालिकाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ,भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सोढ़ी ,जिला भाजपा उपाध्यक्ष धर्मपाल मिश्रा परियोजना सहायक महाप्रबंधक अभिजीत घोष ने माँ सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किये । स्वागत की कड़ी के पश्चात स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक नृत्यों की शानदार प्रस्तुति दी । तत्पश्चात एनएमडीसी के मंगल भवन से जागरूकता रैली का शुभारंभ किया गया ।तत्पश्चात किरंदुल नगर के हृदय स्थल पर मौजूद हनुमान टेकरी में अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों के करकमलों से छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में एक पेड़ माँ के नाम से वृहद वृक्षारोपण किया गया ।
