अनुदेशकों ने दी सफाई, कहा – चार महीने पुराना है पत्र, अब सब सामान्य।
ईश्वर सोनी बीजापुर
भोपालपट्टनम ब्लाक के पेगड़ापल्ली पोटाकेबिन के अधीक्षक को हटाए जाने की खबर ने अचानक जोर पकड़ा, लेकिन अनुदेशकों ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है।अनुदेशकों ने DMC को लिखित आवेदन सौंपते हुए मीडिया से कहा कि अधीक्षक के खिलाफ मंडल अध्यक्ष को दिया गया पत्र चार महीने पुराना है। उस समय तालमेल की कमी थी, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह सामान्य है और अधीक्षक से उन्हें किसी प्रकार की आपत्ति नहीं है।

अनुदेशकों का कहना है कि जब मंडल अध्यक्ष से वह पत्र वापस मांगा गया तो उन्होंने भरोसा दिलाया—
“टेंशन मत लो, पत्र मेरे पास सुरक्षित है, अधीक्षक को नहीं हटाया जाएगा।” अनुदेशकों ने कहा कि पुराने पत्र को वायरल कर वर्तमान में गलत खबरें चलाई जा रही हैं, जब पत्र दिए थे तब तालमेल खराब था जबकि अब वास्तविकता यह है कि अब अधीक्षक के खिलाफ कोई आपत्ति नहीं है और उनका कार्य संतोषजनक है।
