CRPF 170 बटालियन की मदद से पहली बार कोंडापल्ली के स्कूल में बनाया गया स्वतंत्रता दिवस।

बीजापुर –  राकेश अग्रवाल (आई.पी.एस.) पुलिस महानिरीक्षक छत्तीगढ़ सेक्टर, श्री बी. एस. नेगी, पुलिस उप महानिरीक्षक बीजापुर रेंज, के दिशा निर्देशन व श्री सरकार राजा रमन, कमाण्डेंट-170 वाहिनी के.रि.पु.बल के मार्गदर्शन में आज दिनांक 15/08/2025 को बीजापुर जिले के थाना तर्रेम के अंतर्गत अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र कोंडापल्ली में बी/ई/170 बटालियन के.रि.पु.बल के द्वारा  शिवाप्रसाद के.जी. (द्वितीय कमान अधिकारी) व ्र अरुण कुमार , (सहा०कमा०) के नेतृत्व में 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह कोंडापल्ली के प्राथमिक विद्यालय में स्कूली बच्चों व ग्रामीणों की उपस्थिति में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करना एवं सभी को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में जानकारी देना एवं ग्रामीणों व प्रशासन के बीच आपसी समन्वय स्थापित करना था।इस कार्यक्रम के द्वारा श्री शिवाप्रसाद के.जी. (द्वितीय कमान अधिकारी) ने ग्रामीणों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में प्रकाश डाला तथा इसे हासिल करने में अपने प्राणों की आहूति देने वाले बलिदानियों के बारे में अवगत कराया। साथ ही ग्रामीणों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व और देश की एकता व अखंडता में अपनी भूमिका को लेकर प्रेरक व्याख्यान दिया और कहा कि सी.आर.पी.एफ. सभी ग्राम व निवासियों की सुरक्षा, सम्मान, सहायता एवं सहयोग के लिए हमेशा प्रतिबद्ध एवं प्रयासरत है। सी.आर.पी.एफ. स्थानीय प्रशासन एवं राज्य सरकार नए सुरक्षा कैम्प, जन सुविधा केन्द्र, सड़क, बिजली, पानी आदि उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है और आह्वान किया कि वे नक्सलियों के बहकावे में ना आयें एवं अपने बच्चों को अच्छे भविष्य के लिए शिक्षा दिलवाये । केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं का भरपूर लाभ उठायें व एकजुट होकर देश के अग्रणी विकास में भागीदार बनें। इस दौरान गाँव के सभी गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम की ग्रामीणों ने जमकर प्रशंसा की और ग्रामीणों ने इस क्षेत्र में नक्सल की समस्या खत्म करने में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं पुलिस प्रशासन का हर सम्भव सहयोग करने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों, महिलाओं व ग्रामीणों को मिठाई वितरण किया गया। जय हिन्द।