किरंदुल — राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता के पावन उद्देश्य से स्वतंत्रता दिवस पर इंटक यूनियन के तत्वावधान में बैलाडीला नगर परिवार द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा एवं बाईक रैली का आयोजन मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन इंटक शाखा किरंदुल अध्यक्ष विनोद कुमार कश्यप और सचिव ए. के. सिंह के मार्गदर्शन मे निकाली गई ।तिरंगा यात्रा बाईक रैली का शुभारंभ बी आई ओ एम किरंदुल काम्प्लेक्स के अधिशासी निदेशक रविन्द्र नारायण ,कार्मिक प्रमुख के एल नागवेणी , श्रमिक संघ एटक के अध्यक्ष देवरायलु ,सचिव राजेश संधू ,कार्यकारी अध्यक्ष रोशन मिश्रा ,एनएमडीसी एससी एसटी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बी एल तारम तथा विशिष्ट अतिथियों के कर कमलों से हरी झंडी दिखाकर तथा नगर परिवार की गरिमामय उपस्थिति में किया गया ।इस दौरान श्रमिक संघ इंटक के सदस्य ,नगर परिवार की सामाजिक संस्थाओं ,पत्रकार सदस्य ,आर्सेलर मित्तल कंपनी के अधिकारियों ,व्यापारी संघ ,धार्मिक और सांस्कृतिक संघो के सदस्यों, बैलाडीला ठेकेदार संघ के सदस्यों ,बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के सदस्यों , नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष ,पार्षदों के साथ साथ नगर परिवार की गरिमामयी उपस्थित रही ।
