विश्व आदिवासी दिवस समारोह एवं “धरती आबा विरस मुंडा” ध्वज अनावरण का भव्य आयोजन संपन्न।

धमतरी – कृषि उपज मंडी भखारा में 09 अगस्त 2025 को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और अस्मिता को समर्पित गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर में सेवा अर्पण के साथ हुई, जिसके पश्चात परंपरागत श्रद्धा के साथ “जजा-जवारा यात्रा” निकाली गई।समारोह का प्रमुख आकर्षण “धरती आवा विरस मुंडा” तिरंगा ध्वज का अनावरण रहा, जो समाज की अस्मिता, एकता और स्वाभिमान का प्रतीक है। ध्वज अनावरण के बाद आदिवासी रीति से देव स्थापना की गई और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। गोंडी, मुरिया, हल्बा, बैगा समुदायों द्वारा पारंपरिक लोकनृत्य की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।विशिष्ट अतिथियों और समाजिक प्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए “आदिवासी धर्म कोड” की मांग पर एकजुटता दिखाई और कहा कि यह मांग अब सिर्फ पहचान की नहीं, बल्कि अस्तित्व की है। कार्यक्रम के दौरान “धरती आवा विरस मुंडा” विचारधारा के तहत समाज के युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठजनों ने अपनी परंपरा और संस्कृति के प्रति सम्मान व्यक्त किया।इस अवसर पर अतिथि के रूप में सिहावा विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम उपस्थित रहीं। अपने प्रेरणास्पद उद्बोधन में उन्होंने कहा कि “विश्व आदिवासी दिवस हमारी सांस्कृतिक चेतना और गौरव का पर्व है। यह दिवस न केवल हमारी परंपरा को सहेजने का, बल्कि अपने अधिकारों और पहचान को मजबूत करने का भी अवसर है।” उन्होंने आदिवासी धर्म कोड की मांग का समर्थन करते हुए समाज को शिक्षा, संगठन और नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।आयोजन में बड़ी संख्या में समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। सांस्कृतिक झांकियाँ, पारंपरिक गीत-संगीत, सामूहिक रैली और स्थानीय व्यंजन प्रदर्शनी ने आयोजन को जीवंत बना दिया।समापन अवसर पर समिति ने समाजजनों से अपील की कि हर वर्ष यह दिवस सामूहिक रूप से परंपरा और अस्मिता के प्रतीक के रूप में मनाएं, और अपने घरों में दीप जलाकर “धरती आवा विरस मुंडा” के विचार को सम्मान दें।कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित अतिथियों में – श्रीमती अंबिका मरकाम (विधायक – सिहावा), श्री जीवन लाल मरई (अध्यक्ष – सर्व आदिवासी समाज, जिला धमतरी), ओंकार साहू (विधायक धमतरी) श्श्री अरविंद नेताम (अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत सरकार ) माधव सिंह ठाकुर विश्राम दाउ, रामनारायण नागरची रेन लाल देव राजेश कौशल महेश रावटे टीकम कटारिया चंद्रकलानेताम ईश्वरी नेताम अनीता उदय नेताम कमल नारायण ध्रुव सहित अनेक सामाजिक प्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण बड़ी संख्या में शामिल हुए।