पूर्व सांसद प्रतिनिधि और वरिष्ठ भाजपा नेता रविंद्र सोनी का जन्मदिन -बधाई देने समर्थकों का लगा तांता ।

वर्तमान में यूपी बिहार संघ के अध्यक्ष पद को कर रहे हैं सुशोभित ।

पूर्व में सांसद प्रतिनिधि और जनभागीदारी समिति के रह चुके हैं अध्यक्ष ।

किरंदुल — लौह नगरी किरंदुल में एनएमडीसी किरंदुल परियोजना की स्थापना के समय से संचालित उत्तर प्रदेश बिहार संघ के अध्यक्ष एवं दंतेवाड़ा जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओं में शुमार रविन्द्र सोनी के जन्मदिन के अवसर पर उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है ।उल्लेखनीय हैं कि रविन्द्र सोनी भाजपा के एक कद्दावर नेता होने के साथ साथ पूर्व सांसद प्रतिनिधि जैसे पद को दो बार सुशोभित कर चुके हैं ।साथ ही उन्होंने जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष पद को भी कर्तव्य पालन के साथ बखूबी निभाया था ।विदित हो कि रविन्द्र सोनी वर्तमान में बैलाडीला व्यापारी कल्याण संघ के संरक्षक पद पर भी आसीन है ।सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी भाजपा नेता रविन्द्र के जन्मदिन मुबारक के अवसर पर किरंदुल नगर के उनके समर्थकों में खासा उत्साह नज़र आ रहा है ।सुबह से ही उनके निवास पर बधाई देने वाले समर्थकों का तांता लगा हुआ है ।