एनएमडीसी किरंदुल परियोजना में इंटर प्रोजेक्ट टेबल टेनिस टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

किरन्दुल – एनएमडीसी लिमिटेड बैलाडीला आयरन ओर माइन्स किरन्दुल कॉम्प्लेक्स के सौजन्य से क्रीड़ा सलाहकार समिति के तत्वाधान में एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के रिक्रिएशन क्लब में अंतर परियोजना टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2025 के आयोजन का शुभारंभ किया गया । अंतर परियोजना टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ एनएमडीसी किरंदुल परियोजना के महाप्रबंधक मटेरियल पी वी एंटोनी ने किया। इस अंतर परियोजना प्रतियोगिता में एनएमडीसी की परियोजना किरन्दुल,बचेली,डोनीमलाई ,पन्ना एवं हैदराबाद की टीम हिस्सा ले रहें हैं। इस दौरान उपमहाप्रबंधक एच आर के एल नागवेणी,डॉ एम वी लाल,डॉ अभिषेक, सहायक महाप्रबंधक कार्मिक अजय बागे, उप महाप्रबंधक कार्मिक तनवीर जावेद,राजभाषा अधिकारी संजय पाटील,क्रीड़ा सलाहकार समिति के मोहम्मद यासीन ,शेख नफीस ,अमित दीक्षित ,बृजेश यादव ,अभिषेक स्वर्ण ,एनकेटेश्वर राव के साथ साथ एनएमडीसी अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ किरंदुल के अध्यक्ष बी एल तारम,संगठन सचिव पतिराम बघेल उपस्थित थे।