
मोहम्मद इकरार अहमद
सरगुजा/कोरिया। मौसम पूर्वानुमान मानचित्र पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा आकाशीय बिजली गिरने की संभावनाएं बनती जा रही है, जिसके बाद आधिकारिक तौर पर इसकी सूचना जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार एक चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक द्रोणिका उत्तर पूर्व में स्थित चक्रीय चक्रवातीघेरा़ से पश्चिम बंगाल के मध्य भाग तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। एक द्रोणिका उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश से विदर्भ तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में बंगाल की खाड़ी से नमी आने के कारण कल दिनांक 1 मई को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। प्रदेश में 1 मई से अधिकतम तापमान में गिरावट संभावित है।
